Live Khabar 24x7

PM Modi Raipur Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायपुर दौरे पर बड़ा अपडेट, कार्यक्रम में पड़ सकती है खलल

July 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

Viplav Lanjewar, रायपुर। PM Modi Raipur Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को रायपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वह विवेकानंद एयरपोर्ट से सीधे हेलीकॉप्टर से साइंस कॉलेज मैदान आएंगे। पीएम मोदी मैदान में आयोजित सभा को सम्बोधित करेंगे जा रहे है।

उनकी सुरक्षा के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। एक ओर छत्तीयसगढ़ भाजपा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल कार्यक्रम स्थल की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे है। वहीं सुरक्षा के लिए SPG से लेकर तमाम फोर्स पहुंच चुकी है।

PM Modi Raipur Visit : इस बीच राजधानी का मौसम एहम रोल प्ले करेगा। प्रधानमंत्री के तय दौरे में कई बार बदलाव किए जा रहे है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजे के करीब राजधानी प्रस्थान कर जाएंगे। जिसके बाद वह हेलीकॉप्टर से सीधे साइंस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। सभा को भी संबोधित करेंगे। उन्हें सुनने और देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ आने की संभावना भी है।

Read More : PM Modi के दौरे को लेकर DGP ने ली प्रदेश के अधिकारियों की बैठक, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा, सुरक्षा में तैनात किए जाएंगे 2 हजार से ज्यादा जवान

PM Modi Raipur Visit : छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो चुकी है। ऐसे में प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश का दौर जारी है। आज भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने संभावना जताई थी। मौसम वैज्ञानिक, एचपी चंद्र ने Livekhabar 24X7 को अगले दो दिन यानी 6 और 7 जुलाई की जानकारी दी है।

Read More : PM Modi Raipur Visit Schedule : 7 जुलाई को रायपुर होगा मोदी मय, जानिए मिनट टू मिनट शेड्यूल

उन्होंने बताया कि 6 जुलाई को अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा, वहीं न्यूनतम तापमान में भी खास बदलाव की संभावना नहीं है। बात करें 7 जुलाई को राजधानी में मौसम के हालत कि तो 1 से 2 डिग्री गिरने की संभावना है। सुबह और शाम के समय हल्की (Intermediate) बारिश संभावित है। सुबह 10 बजे और उसके बाद भी हल्की बारिश संभावित है।

 

RELATED POSTS

View all

view all