Live Khabar 24x7

Raipur : राजधानीवासियों के लिए काम की खबर, इस दिन ये रास्ते रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट मैप

July 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

Raipur : राजधानीवासियों के लिए काम की खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सभा करने जा रहे है। जिस वजह से राजधानी के कई मार्ग बंद रहेंगे। आमसभा में शामिल होने वाले आम नागरिक, शासकीय अधिकारी कर्मचारी, विशिष्ट व्यक्ति एवं अति विशिष्ट व्यक्तियों के सुगम आवागमन के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्यक्रम के दौरान रायपुर आने वाले सभी मारहों में भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहने वाला है।बिलासपुर संभाग से होकर आने वाले आम नागरिक एवं भाजपा के सदस्य राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से सिलतरा नया बाईपास रोड से टाटीबंध चौक से होकर जीई रोड से सीधे एनआईटी ग्राउंड पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

Read More : Raipur : गृहमंत्री Amit Shah कल पहुंचेंगे रायपुर, पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक, जानिए पूरा शेड्यूल

Raipur : दुर्ग संभाग से आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर टाटीबंध चौक, जीई रोड होकर आयुर्वेदिक कॉलेज पार्किंग एवं सरोना चौक के पास पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे। बस्तर संभाग, धमतरी व अभनपुर से आने वाले आम नागरिक एवं सदस्य राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से होकर पचपेड़ी नाका चौक से रिंग रोड

नंबर 01 से होकर होकर भाटागांव चौक कुशालपुर चौक, रायपुरा अंडर ब्रिज से लाखे नगर चौक, आश्रम तिराहा, डगनिया रोड से सीएसईबी मैदान पार्किंग एवं ईदगाह मैदान पार्किंग स्थल में अपनी वाहन को पार्क कर सकेंगे।

Raipur : महासमुंद, बलौदाबाजार व आरंग की ओर से होकर आने वाले आम नागरिक एवं सदस्य राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर तेलीबांधा चौक, शास्त्री चौक, जयस्तम्भ चौक, आमापारा, आश्रम तिराहा होकर डगनिया रोड से सीएसईबी मैदान एवं ईदगाह मैदान पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे।

देखें रुट मैप –

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all