India Tour Of WI : T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, स्क्वाड से कोहली-रोहित हुए आउट, इस नए चेहरे को मिला मौका
July 6, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। India Tour Of WI : बीसीसीआई ने आगामी वेस्ट इंडीज के दौरे को लेकर टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। इस बार जारी पूरी स्क्वाड लिस्ट में युवाओं का बोल-बोला है। लेफ्ट आर्म बैट्समैन तिलक वर्मा को 3 अगस्त से वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिनिदाद में शुरू होने वाले पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए चुनी भारतीय टी-20 टीम में एकमात्र नया चेहरा होंगे जिसकी अगुआई हार्दिक पंड्या करेंगे। तिलक वर्मा को पहली बार टीम में शामिल किया गया है।
India Tour Of WI : सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक बार फिर टीम में शामिल नहीं किया गया है जिससे संकेत मिलता है कि खेल के छोटे प्रारूप से उन्हें धीरे धीरे बाहर किया जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के बायें हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह टीम में जगह नहीं बना सके क्योंकि सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और संजू सैमसन भी मध्य क्रम में हैं तो यह देखते हुए इन्हीं स्थान पर किसी को रखना मुमकिन नहीं है।
Read More : IND-W vs BAN-W Squads : बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा, इन खिलाड़ियों की खुली किस्मत, तो ये प्लेयर्स हुए बाहर
India Tour Of WI : लेग स्पिनर रवि बिश्नोई और तेज गेंदबाज आवेश खान दोनों ही खिलाडियों ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर वापसी की है। टीम में तीन कलाई के स्पिनर हैं जिसमें कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल भी 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं।
India Tour Of WI : भारत की टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम इस प्रकार है : ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (उप कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान और मुकेश कुमार।
RELATED POSTS
View all