Live Khabar 24x7

Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट, अब इस दिन भरेगी उड़ान, सुरक्षित लैंडिंग पर ISRO का फोकस

July 6, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लॉन्चिंग डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी गई हैं। 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे चंद्रयान-3 को लॉन्च किया जाएगा। बता दे कि पहले एजेंसी ने 12 से 19 जुलाई के बीच तिथि तय की थी। जिसके बाद इसे 13 जुलाई को लॉन्च करने की बाते सामने आ रही थी। लेकिन अब तिथि निर्धारित कर दी गई हैं।

बता दे कि ISRO का फोकस चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर है। बता दे, चंद्रयान-2 मिशन आखिरी चरण में विफल हो गया था। उसका लैंडर पृथ्वी की सतह से झटके के साथ टकराया था, जिसके बाद पृथ्वी के नियंत्रण कक्ष से उसका संपर्क टूट गया था। इसरो के अधिकारियों के मुताबिक, चंद्रयान-3 मिशन चंद्रयान-2 की तरह ही दिखेगा, जिसमें एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर होगा।

ISRO के अधिकारीयों के अनुसार मिशन की सफलता के लिए नए उपकरण बनाए गए हैं। एल्गोरिदम को बेहतर किया गया है। जिन वजहों से चंद्रयान-2 मिशन चंद्रमा की सतह पर उतरने में असफल हुआ, उन पर फोकस किया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all