Tomato Stolen : टमाटर के कीमतों ने छुआ आसमान, तो चोरों ने खेत से की 2.5 लाख रुपए के टमाटर की लूट, मामला पहुंचा थाने
July 6, 2023 | by livekhabar24x7.com
थिरुवनंतमपुरम। Tomato Stolen : बिपरजॉय (Biparjoy) से मचे तबाही के बाद बारिश ने लोगों को मुश्किलों में डाल दिया है। टमाटर की कीमतों ने आसमान छूना शुरू कर दिया है। जिससे लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानी बढ़ गई है। अब ऐसा मामला सामने आया है, जिससे हर कोई दंग रह गया। महंगाई के बीच अब टमाटर चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। यह कोई आम चोरी नहीं, बल्कि 2.5 लाख रुपए के टमाटर की चोरी है।
Tomato Stolen : यह मामला कर्नाटक से सामने आया है, जहां पीड़ित महिला किसान के खेत से चोर लगभग 2.5 लाख रुपये के टमाटर चोरी कर ले गए। इसके साथ ही फसल भी नष्ट कर दिया. ये मामला हलेबीडु थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला किसान धरानी बताती है कि 4 जुलाई की रात को हसन जिले में उनके खेत से 2.5 लाख रुपये के टमाटर चोरी हो गए हैं।
Read More : Tomato price in CG : छत्तीसगढ़ में टमाटर के दामों में लगी आग, एक KG के लिए देने पड़ रहे 120 रूपए, इस वजह से बढ़ गए भाव…
वे फसल को बाजार में लेकर जाने की तैयारी कर रही थीं. बाजार में टमाटर के बढे दाम से उन्हें अच्छा मुनाफा होने वाला था लेकिन चोरों ने इसपर पानी फेर दिया। चोर खेत से 50-60 बोरी टमाटर ले गए। इसके साथ ही खड़ी फसल भी नष्ट कर दिए।

Tomato Stolen : पीड़ित महिला किसान ने पहले सेम की खेती की थी, जिसमें उनको काफी नुकसान हुआ है। यह चोट इतनी गंभीर थी कि इसके चलते उन्हें कर्ज तक लेना पड़ गया। जिसके बाद टमाटर की फसल अच्छी हुई और कीमतें भी ऊंची हुईं लेकिन चोर टमाटर चोरी कर ले गए। इस मामले में पीड़िता ने हलेबीडु पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
घटना बेलूर तालुका के अंतर्गत गोनी सोमनहल्ली गांव की है। महिला के खेत से चोरों ने 50-60 बैग टमाटर की चोरी की है, जिसकी कीमत 120 रुपये के हिसाब से ढाई लाख रुपये है। फिलहाल इस मामले में हलेबीडु पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है ये पहला मामला है जब उनके थाने में टमाटर चोरी जैसी कोई घटना सामने आई है।
RELATED POSTS
View all