school Collapses : 16 करोड़ में बना स्कूल, पहली बारिश में ही स्वाहा, 4 महीने पहले ही हुआ था निर्माण, देखें तस्वीर…
July 9, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। school Collapses : राजधानी दिल्ली में बारिश का सितम जारी हैं। इसी बीच शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना के विधानसभा क्षेत्र कालकाजी में स्कूल की दीवार गिरने का मामला सामने आया है। लगभग 16 करोड़ रुपए के खर्च से बना स्कूल पहली बारिश में ही जमीदोज हो गया।
दिल्ली सरकार के झूठे शिक्षा मॉडल और झूठे शिक्षा मॉडल के नाम पर करोड़ों के भ्रष्टाचार और गबन की पोल खोलती यह सरकारी स्कूल की इमारत राजकीय बाल माध्यमिक विद्यालय, झरिया मरिया (गढ़ी) की है जिसका उद्घाटन अभी कुछ महीने पहले शिक्षा मंत्री @AtishiAAP द्वारा करवाया गया था । pic.twitter.com/Vf4KTHii1O
— Rajpal Singh (@rajpalsingh_bjp) July 8, 2023
सूत्रों की मानें तो इस स्कूल का निर्माण महज चार माह पहले ही हुआ है। बाउंड्री वॉल धराशायी होने पर भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर लापरवाही के आरोप लगाए है। वहीं, दिल्ली अभिभावक एसोसिएशन की ओर से अपराजिता गौतम ने कहा कि सरकार को न केवल सिर्फ एजुकेशन की क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए, बल्कि स्कूल के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी ध्यान देना चाहिए।
Live- प्रदेश अध्यक्ष श्री @Virend_Sachdeva दिल्ली सरकार के स्कूल का निरक्षण कर रहे हैं जहाँ केजरीवाल के भ्रष्टाचार के चलते स्कूल की दीवार गिर गई। https://t.co/zIHzuaLL1Q
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) July 9, 2023
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को भारी बारिश के मद्देनजर सभी स्कूलों का भौतिक निरीक्षण करने और परिसर में किसी भी कमी के होने पर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
JUST IN‼️
▪️Education Minister Ms @AtishiAAP directs senior departmental officers to conduct physical inspections of all schools in view of heavy rains
▪️Officers directed to submit compliance report on any deficiencies in the premises pic.twitter.com/4T3IV5r2oN
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) July 9, 2023
RELATED POSTS
View all