Live Khabar 24x7

Tomato Price: टमाटर के बढ़ते दामों से जल्द मिलेगी राहत! केंद्र ने उठाया यह बड़ा कदम, जानिए सरकार का प्लान…

July 12, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Tomato Price : टमाटर की कीमतों को कम करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में शुक्रवार से खुदरा दुकानों के जरिए घटी दरों पर उपभोक्ताओं को टमाटर दिए जाएंगे। ताकि उन प्रमुख उपभोग केंद्रों में एक साथ वितरण किया जा सके, जहां पिछले एक महीने में खुदरा कीमतों में अधिकतम वृद्धि दर्ज की गई है।

आज केंद्र सरकार ने NAFED और NCCF को आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से टमाटर खरीदने और प्रमुख उपभोक्ता केंद्रों में वितरित करने का निर्देश दिया है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में टमाटर का स्टॉक 14 जुलाई से उपभोक्ताओं को रियायती कीमतों पर खुदरा दुकानों के माध्यम से वितरित किया जाएगा। अब राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ और राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ टमाटर की खरीद का कार्य करेंगे।

मंत्रालय ने राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) और राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) को आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों से तुरंत टमाटर खरीदने का निर्देश दिया है। सरकार के अपने आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक महीने में टमाटर की कीमतें 326.13 फीसदी बढ़ी हैं। हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में लगातार बारिश के कारण स्थिति खराब हो गई है, जो राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में रसोई के प्रमुख सामान और अन्य सब्जियों का प्राइमरी स्पलायर है।

RELATED POSTS

View all

view all