Live Khabar 24x7

Gold-Silver Price Today : सोने-चांदी ग्राहकों की चमकी किस्मत, कीमतों में आई बड़ी गिरावट, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

July 12, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today : सोने के साथ चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कीमती आभूषणों की कीमतों में गिरावट से लोगों को बड़ी राहत मिली है। अक्सर हम किसी शुभ अवसर पर कीमती आभूषणों की खरीदारी करते है। ऐसे में कई बार बढ़ी हुई कीमतों के चलते हमें नुकसान का सामना करना पड़ता है। आज हम सोने-चांदी के ताजा भाव बताने जा रहे है।

999 शुद्धता वाले सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 59 हजार से कम है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत प्रति किलों 71 हजार रुपए है। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत प्रति किलो 70,777 रुपए है। वहीं 999 शुद्धता वाले सोना प्रति 10 ग्राम 58,786 रुपए है।

Gold-Silver Price Today : आधिकारिक वेबसाइट IBJARATES अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम बुधवार की सुबह 58,887 रुपए थी, जो शाम तक 58,786 रुपए है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी का दाम मंगलवार सुबह प्रति किलों 70,975 रुपए थी, जो शाम होते 70777 रुपए है।

जाने आज के ताजा भाव

सोने चांदी की लेटेस्ट रेट्स बताने वाले वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 58551 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 53848 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 44090 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 34390 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 70777 रुपए।

RELATED POSTS

View all

view all