Live Khabar 24x7

J&K News : आतंकियों की साजिश नाकाम, पुलिस ने लश्कर के पांच आतंकी को किया गिरफ्तार, अमरनाथ यात्रा में खलल डालने की थी प्लानिंग…

July 12, 2023 | by livekhabar24x7.com

जम्मू कश्मीर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए बड़गाम में पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आतंकियों के पास से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पांचों आतंकी लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े हुए हैं। वह अमरनाथ यात्रा में खलल डालना चाहते थे।

इस मामले पर अधिकारी ने बताया कि बड़गाम के खाम इलाके में आतंकियों के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद उनका पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। जब टीम ने कार्रवाई की तो एक ठिकाने पर पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के मुताबिक जांच में पता चला है कि पांचों जम्मू और कश्मीर में तैनात सुरक्षाबलों पर हमला और अमरनाथ यात्रा में खलल डालने की साजिश रच रहे थे। पुलिस और सेना की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए आतंकियों की पहचान रऊफ अहमद, हिलाल मलिक, तौफीक डार, दानिश अहमद और शौकत अली के रूप में हुई है।

RELATED POSTS

View all

view all