Twitter Trends : ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा 2.2 Cr, जानें क्या है इसके पीछे का कारण
April 13, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Twitter Trends : ट्विटर पर इस समय 2.2 Cr ट्रेंड कर रहा हैं। इसके पीछे का कारन कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान और वर्मन में चेन्नई का कमान सम्हाल रहे महेंद्र सिंह धोनी हैं। धोनी दो साल पहले इंटरनेशनल को अलविदा कह चुके हैं. लेकिन उनके चाहने वालों के बीच अभी भी उनका गजब क्रेज देखने को मिल रहा हैं।
Read More : Twitter : ट्विटर का एक्स कॉर्प में हुआ विलय, इस दिन हट जाएगा ब्लू टिक
आईपीएल 2023 का 17 वां मुकाबला कल चेन्नई और राजस्थान के बीच खेला गया। 176 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई 113 रन पर छह विकेट गंवा चुकी थी. और फिर धोनी बैटिंग करने आए. धोनी के आते ही मैदान में धोनी-धोनी की गूंज सुनाई देने लगी। मैदान के आलावा मैदान के बाद भी माही का काफी क्रेज देखने को मिला। धोनी ने CSK की इनिंग्स को आखिर ओवर तक लेकर गए। लेकिन अंत में वह मैच फिनिश नहीं कर पाए। इस आंच में धोनी ने 17 गेंदों पर 32 रन बनाए। उनकी इस पारी में एक चौका और तीन छक्के शामिल रहे। धोनी के साथ जडेजा भी नाबाद लौटे।

धोनी 15वें ओवर में बैटिंग के लिए उतरे. उस वक्त चेन्नई को जीत के लिए पांच ओवर्स में 63 रन चाहिए थे. धोनी और जडेजा ने मिलकर मैच बचाने की कोशिश की। लेकिन राजस्थान के स्पिनर्स ने शानदार गेंदबाजी की और आखिरी 6 गेंदों में CSK को जीत के लिए 21 रनों की दरकरार थी। इस समय जडेजा और धोनी क्रीज पर मौजूद थे। उसी वक्त जियो सिनेमा ऐप पर दर्शकों की संख्या ने दो करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इस सीजन पहली बार इतने सारे लोगों ने एक साथ जियो सिनेमा पर कोई मैच देखा।
RELATED POSTS
View all