MI 7 – 1st Day Collection : भारत में Tom Cruise की मिशन इम्पॉसिबल 7 फिल्म ने मचाया धमाल, पहली ही दिन की बंपर कमाई
July 13, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। MI 7 – 1st Day BOC : हॉलीवुड एक्शन फिल्म मिशन इम्पॉसिबल ने भारतीय बॉक्स ऑफिस में पहले दिन कमाल दिखाया है। लोगों को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार था। जो फिल्म के लिए काफी पॉजिटिव साबित हुआ है। फिल्म ने रिलीज होते ही भारत में भी धमाल मचा दिया है।
क्रीटोफर मैकक्वेरी ने इस फिल्म की निर्देशन किया है। फिल्म का भारत में फर्स्ट दे कलेक्शन की रिपोर्ट आ गई गई। जिसके मुताबिक़, फिल्म ने पहले दिन 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को लेकर मेकर्स काफी खुश नजर आ रहे है।
इतनी हुई कमाई
MI 7 – 1st Day BOC : एक्शन सुपरस्टार टॉम क्रूज की फिल्म ‘Mission Impossible-Dead Reckoning Part One Day 1’ ने पहले दिन धांसू कमाई की है। sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने भारत में फर्स्ट डे पर 12.50 करोड़ के साथ धमाकेदार ओपनिंग की है। हालांकि, इसे शुरुआती आंकड़े बताए जा रहे हैं।
इसमें बदलाव भी हो सकते हैं। ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ को 2D, 4DX, IMax 2D और ICE में रिलीज किया गया है। इसे हिन्दी और इंग्लिश के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया गया है। भारत में इसे कई भाषाओं में देखा जा सकता है और सभी में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
Read More : Chandrayaan-3 Mission : चंद्रयान- 3 की लॉन्चिंग के समय मौजूद रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी! ISRO ने भेजा निमंत्रण
इंडिंयन बॉक्स ऑफिस पर टॉम क्रूज की यह फिल्म बढ़िया प्रदर्शन करते हुए नजर आए रही है। मूवी ने रिलीज से पहले भी एडवांस बुकिंग के मामले में भी अच्छा खासा परफॉर्म किया था। इसकी बु्किंग 5 जुलाई से 11 जुलाई तक चली थी। इसने पांच ही दिनों में करोड़ों के टिकट रिलीज से पहले ही बेच लिए थे।
दर्शकों का मिला प्यार
हॉलीवुड फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल-डेड रेकनिंग पार्ट वन’ में दमदार स्टारकास्ट देखने के लिए मिली है। इसका निर्देशन क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने किया है। इसमें टॉम क्रूज के साथ पोम क्लेमेंटिएफ, विंग रेम्स, साइमन पेग, रेबेका फर्ग्यूसन, वैनेसा किर्बी और हेनरी कजर्नी जैसे दमदार स्टार्स भी हैं, जिन्होंने बेहतरीन अभिनय से फैंस का दिल जीत लिया। इसे पैरामाउंट पिक्चर्स और स्काईडांस ने प्रेजेंट किया है।
RELATED POSTS
View all