Big Rafel Deal : अब और बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत, खरीदे जाएंगे 26 राफेल-3 स्कॉर्पियन पनडुब्बियां, PM मोदी जल्द करेंगे घोषणा
July 13, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Big Rafel Deal : भारतीय सेना की ताकत अब और बढ़ने जा रही है। प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर रहने वाले है। ऐसे में भारत के लिए यह बड़ा और अहम दौरा माना जा रहा है। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कई बड़ी घोषणाएं कर सकते है। अब खबर सामने आ रही है कि बड़े रक्षा सौदे के तौर पर फ़्रांस से 26 राफेल लड़ाकू विमान और तीन स्कॉर्पियन शेरनी की पारंपरिक पनडुब्बियां खरीदने जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा अधिग्रहण परिषद ने इसकी मंजूरी दे दी है। एक रक्षा अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय नौसेना के लिए तीन अतिरिक्त स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों के साथ 22 राफेल एम और चार दो सीटों वाले ट्रेनर संस्करणों सहित 26 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।
Read More : Big Breaking : राजधानी के इस मॉल में लगी भीषण आग, लोगों ने कूद कर बचाई जान, आई गंभीर चोटें, मौके पर दमकल की टीम मौजूद
फ्रांस यात्रा में पीएम मोदी करेंगे घोषणा
Big Rafel Deal : बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी 13 से 14 जुलाई तक फ्रांस के दौरे पर हैं। पीएम मोदी 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस ‘बैस्टिल डे’ परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी 26 राफेल समुद्री लड़ाकू जेट (राफेल एम) और तीन स्कॉर्पीन श्रेणी की पारंपरिक पनडुब्बियां खरीदने के लिए अरबों डॉलर के सौदे की घोषणा कर सकते हैं।
जानकारी अनुसार, प्रस्ताव में भारतीय नौसेना को चार प्रशिक्षक विमानों के साथ 22 सिंगल सीटेड राफेल समुद्री विमान मिलेंगे। देशभर में सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर लड़ाकू विमानों और पनडुब्बियों की कमी हो रही थी, जिसके लिए नौसेना तत्काल हांसिल करने के लिए दबाव डाल रही है। भारतीय नौसेना अपने विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य और विक्रांत पर तैनात करने के लिए पुराने मिग-29 के स्थान पर एक उपयुक्त लड़ाकू विमान की तलाश कर रही थी।
RELATED POSTS
View all