Education Minister Resign : इस्तीफा दिया नहीं, ले लिया जाता है…. छत्तीसगढ़ के शिक्षामंत्री डॉ. प्रेमसाय टेकाम का इस्तीफे पर बड़ा बयान
July 13, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Education Minister Resign : छत्तीसगढ़ के शिक्षामंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर उन्होंने इसतीफा सौंप दिया था। वह आज गृहक्षेत्र प्रतापपुर पहुंचे थे। इस दौरान गोविंदपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि इस्तीफा दिया नहीं जाता, ले लिया जाता है। मंत्रिमंडल से हटाए जाने का दुख उनके चेहरे से स्पष्ट नजर आया। उन्होंने कहा कि आगे चुनाव में काम करना है।
अबतक मीडिया में जारी अकटलों को खुद डॉ. प्रेमसाय टेकाम ने साफ़ कर दिया है। उन्होंने खुद अपने पद से इस्तीफा देना स्वीकार कर लिया है। मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने ने कहा – मंत्री पद पर किसी को रखना और नहीं रखना ये मुख्यमंत्री के विवेकाधिकार पर निर्भर करता है।
Education Minister Resign : मुख्यमंत्री पूरे राज्य के होते हैं। मुझसे कहा गया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का निर्देश है, आपको इस्तीफा देना है। इस्तीफा दिया नहीं जाता, उसे लिया जाता है। इस्तीफा देने की जो प्रक्रिया है, उसका पालन किया गया है।
ये सब चलता रहता है
Education Minister Resign : छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में चुनाव से लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे है। ऐसे में डा. प्रेमसाय सिंह ने कहा कि ये सब चलता रहता है। संगठन और पार्टी की प्रक्रिया है। आगे चुनाव में काम करना है। पार्टी का जो निर्देश होगा, उसके हिसाब से काम करना है।
डॉ. प्रेमसाय ने अपनी टिकट कटने के सवाल पर कहा कि किसका टिकट कटेगा और किसका नहीं कटेगा, ये अलग बात है, लेकिन पार्टी हित में काम करना है।
अगले शिक्षामंत्री के सवाल पर डा. प्रेमसाय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री तय करेंगे कि किसे कौन सा विभाग मिलेगा। ये सीएम पर निर्भर करता है। डा. प्रेमसाय सिंह ने कहा कि मैं शिक्षक के पद से इस्तीफा देकर आया था। हमेशा मेरी प्राथमिकता शिक्षा रही है। आगे भी शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए काम करता रहूंगा।
RELATED POSTS
View all