DA Hike : सरकार ने कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का किया ऐलान, केंद्र के समान मिलेगा DA, लंबे समय से चल रही थी मांग
July 14, 2023 | by livekhabar24x7.com
भोपाल। DA Hike : सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। जिससे सरकारी कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के DA में वृद्धि की घोषणा की है। जुलाई माह के वेतन में 42% महंगाई भत्ता जुड़कर मिलेगा, जो अगस्त में दिया जाएगा। जनवरी से जून तक का एरियर तीन समान किश्तों में दिया जाएगा।
Read More : DA Hike : सरकारी कर्मचारियों की जल्द लगेगी लॉटरी, इस दिन से बढ़ जाएगी सैलरी, महंगाई भत्ते में सरकार करने जा रही है इजाफा
मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट
DA Hike : सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने इस बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया है। कहा – ‘हमने कर्मचारियों के हित में अनेक क्रांतिकारी फैसले किए हैं। अब हमने फैसला किया है कि केंद्र के समान 42% महंगाई भत्ता जनवरी से ही देंगे। जनवरी से लेकर जून 2023 तक महंगाई भत्ते का एरियर 3 समान किस्तों में दिया जाएगा।
वह सारे कर्मचारी, जो छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं, उनके महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि की जाएगी। हमने यह फैसला भी किया है कि जिन्होंने 1 जुलाई 2023 तक अपनी सेवा के 35 वर्ष पूर्ण कर लिए हों, उन सबको चतुर्थ समयमान वेतनमान भी दिया जाएगा।’
हमने कर्मचारियों के हित में अनेक क्रांतिकारी फैसले किए हैं।
अब हमने फैसला किया है कि केंद्र के समान 42% महंगाई भत्ता जनवरी से ही देंगे। जनवरी से लेकर जून 2023 तक महंगाई भत्ते का एरियर 3 समान किस्तों में दिया जाएगा। वह सारे कर्मचारी, जो छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं, उनके… pic.twitter.com/SAcTUX8bYD
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 14, 2023
RELATED POSTS
View all