Live Khabar 24x7

Aaj Ka Rashifal 15 July 2023 : आज इन 2 राशि के जातकों पर शनि देव की बरसेगी कृपा, सिद्ध होंगे पुराने काम, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल

July 15, 2023 | by livekhabar24x7.com

Aaj Ka Rashifal 15 July 2023 : आज शनिवार का दिन हैं। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित हैं। आज के दिन श्री शनि देव की पूजा-अर्चना की जाती है। शनिवार के भगवान को काला रंग पसंद होने के कारण काले वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। वहीं अगर राशिफल की बात करेंगे तो आज का दिन मेष और सिंह राशिवालों के लिए शुभ साबित होने वाला हैं। जानें सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनो का साथ होगा। थोड़ा सा अपनो के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम- संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य मध्यम है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- धन- हानि का संकेत है। पूंजी का निवेश बिल्कुल मत करिएगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम- संतान अच्छा है। व्यापार करीब- करीब अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- ऊर्जा का स्तर घटता- बढ़ता रहेगा। मन व्याकुल हो सकता है थोड़ा। अवसाद की स्थिति हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य मध्यम है। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। मन व्याकुल रहेगा। प्रेम- संतान की स्थिति ठीक-ठाक। व्यापार मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। मन थोड़ा सा परेशान रहेगा बाकी आय में रुक- रुककर के बढ़ोतरी होती रहेगी। स्वास्थ्य ठीक- ठाक। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- कोर्ट- कचहरी से बचें। नए व्यवसाय की तरफ अभी न जाएं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम- संतान मध्यम है। व्यापार मध्यम है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- मान- सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य अच्छा हो गया है। प्रेम- संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक है। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक राशि- चोट- चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम- संतान मध्यम है। व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें।

मकर राशि- विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। शत्रु उपद्रव करेगा लेकिन हार का सामना उनको करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य नरम- गरम। प्रेम- संतान की स्थिति लगभग ठीक। व्यापार भी ठीक लग रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- मन अशांत रहेगा। भावुक बने रहेंगे। अवसाद सी स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। मानसिक स्वास्थ्य खासकर। प्रेम- संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकता है। घर में एक नकारात्मक वातावरण का संचार होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ होगा।

RELATED POSTS

View all

view all