Live Khabar 24x7

Flood In Delhi : भारी बारिश से दिल्ली बेहाल, बाढ़ को लेकर गौतम गंभीर ने CM पर साधा निशाना, बोले- ‘मुफ्तखोरी की राजनीति करेंगे, तो… ऐसा ही होगा…

July 15, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Flood In Delhi : देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों बारिश की मर झेल रही हैं। इसी बीच तमाम राजनितिक दल मुख्यमत्री अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि उन्हें आश्चर्य नहीं है कि दिल्ली में बाढ़ आ गई है, क्योंकि नौ साल की मुफ्तखोरी की राजनीति के परिणामस्वरूप ऐसा होना ही था।

उन्होंने आगे कहा कि “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन आश्चर्य की बात नहीं है। यह तो होना ही था। अगर आप मुफ्त की राजनीति करते हैं और दिल्ली के बुनियादी ढांचे के लिए 1 रुपए भी खर्च नहीं करेंगे, तो यह स्पष्ट रूप से ढह जाएगा। भारत में जनसंख्या बढ़ रही है। गौतम गंभीर ने कहा कि, हर कोने से देश के लोग दिल्ली आते हैं। लेकिन वे दिल्ली की हालत से अच्छे से रूबरू हैं।

उन्होंने कहा कि, “जब प्रदूषण होता है, तो आप कहते हैं कि आपके पास कोई समाधान नहीं है। और बाढ़ और बारिश के दौरान भी ऐसा ही होता है। यदि आपके मुख्यमंत्री कहते हैं कि दिल्ली 100 मिमी के लिए तैयार थी और 150 मिमी बारिश हुई – यह कोई बहाना नहीं है। आप बताएं कि आपने दिल्ली के बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए क्या किया।

हमभीर ने आगे कहा कि मैं दिल्ली में पैदा हुआ और पला-बढ़ा हूं। दिल्ली ने मुझे सब कुछ दिया लेकिन मुझे नहीं लगता कि दिल्ली की स्थिति कभी इतनी खराब हुई होगी। कांग्रेस के समय में विकास कार्य हुए, बीजेपी के समय में। लेकिन पिछले 9 साल से दिल्ली में कुछ भी विकास नहीं हुआ।”

RELATED POSTS

View all

view all