नए PCC चीफ दीपक बैज ने ग्रहण किया पदभार, CM बघेल समेत कई दिग्गज नेता रहे उपस्थित…
July 15, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष दीपक बैज ने पदभार ग्रहण कर लिया हैं। उन्होंने राजधानी स्थित कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) में अपने पद की गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में सीएम भूपेश बघेल, बघेल कैबिनेट के कई मंत्री और कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि बस्तर सांसद और छत्तीसगढ़ के पीसीसी चीफ दीपक बैज शुक्रवार को दिल्ली दौरे पर थे।

जहां उन्होंने शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद दीपक बैज आज दोपहर रायपुर लौटे। दीपक बैज दिल्ली से एयरपोर्ट पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आपस में झूमा-झटकी हो गई। दीपक बैज का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ताओं में विवाद की स्थिति देखने को मिली है।
RELATED POSTS
View all