Live Khabar 24x7

CG Political : भाजपा के घोषणा पत्र समिति की खत्म, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर समेत दिग्गज नेता रहे मौजूद

July 15, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Political : भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर व सहप्रभारी नितिन नबीन ने आज भाजपा घोषणापत्र समिति और आरोप पत्र समिति की बैठक ली। यह बैठक दोपहर 3 बजे से चल रही थी। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सहप्रभारी नितिन नबीन, समिति के संयोजक दुर्ग सांसद विजय बघेल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई।

मीडिया से चर्चा के दौरान भाजपा घोषणा समिति के संयोजक विजय बघेल ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र सत्यता पर आधारित होगा। छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस सरकार से परेशान हो गई है और भाजपा को उम्मीद भरी निगाह से देख रही है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे साथ जनता के 15 साल के अनुभव है। हम जनता के बीच जाएंगे, हर विधानसभा में जाएंगे। हमारी टीम जनता से राय लेगी। हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all