Big Accident : कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी दुर्घटना, 11 शिवभक्तों की दर्दनाक मौत, हादसे में कई घायल
July 16, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Big Accident : सावन के महीने में दूर दूर से कांवड़िए जलाभिषेक करने के लिए भगवान शिव के द्वार पहुंचते है। इस साल भी सावन महीना शिवमय है। अब कावंड यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। हरियाणा और उत्तरप्रदेश से सामने आई खबर ने सभी का मन उदास कर दिया है। कुल 3 बड़ी घटनाएं घटी है।
जिसमें 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। पहली घटना हरियाणा के कुरुक्षेत्र में घटी, एक तेज रफ्तार की कार ने दो कावड़ियों को कुचल दिया, दोनों की तुरंत मृत्यु हो गई।
दूसरी घटना हरियाणा के ही पानीपत में पानीपत-रोहतक हाईवे पर घटी। एक तेज रफतार की रोलर अनियंत्रित होकर कई कावड़ियों पर चढ़ गई। इस हादसे में 4 कावड़ियों की मृत्यु हो गई और 7 घायल हो गये।
Read More : Big Accident : दो बसों के बीच हुई भिड़ंत, हादसे में 80 के करीब लोग घायल, गाड़ी के शीशे चकनाचूर
तीसरी घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में घटी। मेरठ के भावनपुर किलारोड पर राली चौहान गांव में डीजे बिजली की हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट उतरने के कारण 2 सगे भाईयों समेत 5 कावड़ियों की मृत्यु हो गई और 12-14 झुलस गये हैं।
मची चीख-पुकार
Big Accident : डीजे के हाईटेंश लाइन की चपेट में आते ही कांवड़ियों के शरीर में करंट दौड़ गया। इनमें से कई नीचे गिर पड़े। वहीं अन्य कांवड़ियों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में झुलसे लोगों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पांच शिवभक्तों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
RELATED POSTS
View all