CG Accident : कावड़ियों की गाड़ी हुई हादसे का शिकार, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलटी
July 16, 2023 | by livekhabar24x7.com
कवर्धा। CG Big Accident : कबीरधाम जिले में सड़क दुर्घटना सामने आई है। पोलमी मोड़ के पास कांवरियों से भरी पिकअप वाहन ब्रेक फेल होने के कारण पलट गई। अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में पलटी है।
इस हादसे में राहत की बात यह रही कि सभी कांवरिया सुरक्षित है। इसमें किसी भी प्रकार का बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि कुछ कांवरियों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं, जिनको प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, सावन महीने में डोढा पौनी ग्राम से अमरकंटक जाने के लिए सभी कांवड़िए निकले थे। तभी अचानक ब्रेक फेल होने से हादसा हो गया, जिसके बाद वहा ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
RELATED POSTS
View all