Live Khabar 24x7

CG Weather Update : राजधानी समेत इन जिलों में जमकर होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

July 17, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी समेत कई जिलों में भारी बारिश होगी। जिससे लोगों को भारी उमस से राहत मिलने जा रही है। वहीं मौसम विभाग ने आज अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज तो कुछ के लिए येलो अलर्ट है।

Read More : CG Weather Report : लोगों को भारी उमस से मिलेगी राहत, इन क्षेत्रों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update : 18 जुलाई के सुबह 8:30 तक, प्रदेश के बिलासपुर, जाांजगीर और बलोदाबाज़ार जिलों में एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा तथा रायपुर जिला के एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

वहीं 18 जुलाई के सुबह 8:30 बजे से अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग ने जिला अनुसार येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें कि प्रदेश के दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव और दंतेवाड़ा जिलों में एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है ।

 

RELATED POSTS

View all

view all