Live Khabar 24x7

CG News : कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की विशेष पहल, 1 हजार एकड़ में 5 लाख पौधे लगाने का अभियान शुरू

July 17, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायगढ़। CG News : हरेली तिहार के अवसर पर आज केलो नदी के समीप तमनार ब्लॉक के मौहापाली में 17 एकड़ में 1717 पेड़ लगाकर जिले में वृहत वृक्षारोपण अभियान का आगाज हुआ। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और विधायक लैलूंगा चक्रधर सिंह सिदार समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीण जनों ने पौधे लगाकर वृक्षारोपण की शुरुआत की। इस मौके पर सभी ने पौधों को सुरक्षित रखने और केलो नदी के संरक्षण और संवर्धन की शपथ भी ली।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की पहल पर इस मानसून जिले में वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न विभागों के माध्यम से करीब 1 हजार एकड़ में 5 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य है। पौधों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। जिससे पौधे अपनी जड़ें जमाएं और पेड़ बने। पौध रोपण में विभिन्न विभागों के सहयोग के साथ राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों की भी विशेष से सहभागिता रही।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

हरेली तिहार पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत नांगर और अन्य कृषि यंत्रों के पूजन के साथ हुआ। इस मौके पर विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने कहा कि जिला प्रशासन की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। खास बात यह है कि इसमें जनसहभागिता भी है। 17 एकड़ में फल उद्यान तैयार होगा। जिससे आगे चलकर स्थानीय महिला समूहों को आर्थिक लाभ भी होगा।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि हरेली का तिहार पूरे प्रदेश में प्रकृति के प्रति आभार जताने का त्योहार है। इस दिन किसान कृषि यंत्रों और पशुधन की पूजा-अर्चना करते हैं। चाहे सजीव हो या निर्जीव हो सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं। यह हमारी संस्कृति है। इसी क्रम में आज हरेली के दिन जिले में हरियाली प्रसार के लक्ष्य के साथ वृहत वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की जा रही है। यह हमारे पर्यावरण, नदियों जिनसे हम इतना कुछ मिलता है उनके संरक्षण के लिए हमारा एक प्रयास है।

कलेक्टर ने सभी उपस्थित जनों को इस अभियान में अधिक से अधिक सहभगिता प्रदान करने की बात कही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने इस मौके पर कहा कि हर पेड़ से हमें कुछ न कुछ मिलता है। हमारे पर्यावरण को संतुलित रखने में पेड़ों की सबसे अहम भूमिका है। ऐसे में हमें जिम्मेदारी के साथ पेड़ लगाने और उसकी सुरक्षा के लिए कार्य करना चाहिए। सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव ने इस मौके पर जिला स्तरीय वृक्षारोपण के कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। उन्होंने लोगों से अभियान में भागीदारी की बात कही।

RELATED POSTS

View all

view all