Live Khabar 24x7

Leopard On Set : शूटिंग के दौरान अचानक सेट पर आ गया तेंदुआ, लोगों के छूट गए पसीने

July 17, 2023 | by livekhabar24x7.com

मुंबई। Leopard On Set : फिल्म सिटी से बड़ी घटना सामने आई है। मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में शूटिंग जारी थी। इस बीच अचानक एक तेंदुआ घुस गया। जिससे सेट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे के करीब टीवी सीरियल अजूनी की शूटिंग चल रही थी। तभी सेट पर एक तेंदुआ आ धमका।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, सेट पर 200 लोग काम कर रहे थे, इस दौरान तेंदुआ सेट पर आ गया। तेंदुए ने सेट पर मौजूद एक कुत्ते का शिकार भी कर लिया। इस घटना से सेट पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और सब डरे हुए हैं। इस घटना के कुछ देर बाद तक सीरियल की शूटिंग रोक दी गई। मौके पर पहुंचकर वन विभाग और पुलिस की टीम ने जांच की।

AICWA के अध्यक्ष ने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने कई बार इन मुद्दों को उठाया है। महाराष्ट्र के विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया जा चुका है।

 

RELATED POSTS

View all

view all