Live Khabar 24x7

Emergency Landing : Rahul Gandhi और Sonia Gandhi की फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई यह वजह

July 18, 2023 | by livekhabar24x7.com

भोपाल। Emergency Landing : बेंगलुरु में आज विपक्षी दलों की दूसरे दिन की बैठक थी। जहां से रवाना होकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी दोनों फ्लाइट्स से दिल्ली जा रहे थे। मगर फ्लाइट की भोपाल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कर दी गई है। राहुल और सोनिया दोनों भोपाल के वीआईपी लाउंज पहुंचे हुए हैं। राहुल और सोनिया गांधी 9:30 बजे दिल्ली फ्लाइट से वापस जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनिया और राहुल गांधी बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे थे। जिसके बाद शाम 7.40 बजे इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। भोपाल पुलिस ने जानकारी दी है कि, ख़राब मौसम के चलते इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। अगली रेगुलर फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे।

RELATED POSTS

View all

view all