Live Khabar 24x7

Murder : आपसी रंजिश, और एक साथ 4 लोगों को उतार दिया मौत के घाट, 6 महीने की बच्ची की हत्या करने में भी नहीं कांपे हत्यारों के हाथ, दहशत में ग्रामीण

July 19, 2023 | by livekhabar24x7.com

जोधपुर। Murder : राजस्थान के जोधपुर से दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। जहां सामूहिक हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया है। जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा हैं कि आरोपियों ने आपसी रंजिश के चलते 6 महीने की मासूम बच्ची समेत 4 लोगों को मारकर जला दिया।

मिली जानकारी के अनुसार यह वारदात जोधपुर के ओसियां उपखंड के चेराई गांव की है। जब परिवार के सभी सदस्य रात में जब सो रहे थे, उसी समय कुछ आरोपियों ने घर में घुसकर चार लोगों की हत्या कर दी। इनमें छह महीने की बच्ची भी शामिल है। हत्या के बाद आरोपी शवों को घसीटकर आंगन में लाए और उन्हें आग के हवाले कर दिया।

सुबह जब गांव के लोगों ने घर से धुआं उठते देखा तो लोग घबरा गए। आंगन में चार लाशें जली पड़ी हुई थीं। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एसपी ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह यादव पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। वहीं मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फोरेंसिक एक्सपर्ट घटनास्थल से वारदात के सबूत इकट्ठे कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी की खबर सामने नहीं आई हैं।

RELATED POSTS

View all

view all