Live Khabar 24x7

TMKOC : फिर होगी शो में दयाबेन की एंट्री, सुन्दर ने कर दिया अनाउंस, फैंस बोले – शो देखना छोड़ देंगे

July 19, 2023 | by livekhabar24x7.com

मुंबई। TMKOC : फेमस टीवी शो तारक मेहता का उलटा चश्मा में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिलने जा रहा हैं। पिछले कुछ समय से एक के बाद एक शो से कलाकारों का एक्जिट होना जारी था। जिसके बाद शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर मुख्य रूप से यौन उत्पीड़न का आरोप लगा। जिसके बाद कई कलाकारों ने खुलकर इस पर अपना एक्सपीरिएंस साझा किया।

अब काफी समय बाद शो के फैंस के लिए गुड न्यूज सामने आई है। शो के मेकर्स ने अपने एक एपिसोड में दयाबेद के लौटने का इशारा दिया है। एपिसोड में जेठालाल के साले सुन्दर सभी को बताते हुए नजर आ रहे हैं कि इस साल नवरात्री और दिवाली पर डायबड़ेन वापस मुंबई लौट रही है।

TMKOC : इस जानकारी के सामने आते ही फैंस ,में ख़ुशी की लहर हैं। हालांकि यह अबतक कन्फर्म नहीं हुआ है कि दयाबेन के किरदार एक्ट्रेस दिशा वकानी ही निभाएंगी या फिर कोई नया रोल प्ले करेगा। बता दें कि अबतक दयाबेन का किरदार केवल दिशा वकानी ही निभाते आई है।

Read More : TMKOC : Asit Modi की बढ़ी मुश्किलें, इस फेमस एक्ट्रेस के शो छोड़ने की सामने आई शॉकिंग वजह, जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान

यूजर्स की डिमांड

TMKOC : इस अनाउंसमेंट के बाद शो के फैंस सोशल मीडिया पर काफी एक्साइटेड नजर आए। फैंस की मांग है कि मेकर्स शो में दयाबेन के रोल में एक्ट्रेस दिशा वकानी को ही लेकर आएं। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि अगर दयाबेन के किरदार में किसी नई एक्ट्रेस को इंट्रोड्यूस किया जाएगा तो वो यह शो देखना छोड़ देंगे।

मेकर्स को नई एक्ट्रेस की तलाश

TMKOC : हाल में एक इंटरव्यू में शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने इस बार में बात करते हुए कहा था कि वो दिशा के शो पर लौटने का कई साल से इंतजार कर रहे हैं। अब उन्होंने दयाबेन के किरदार के लिए नई एक्ट्रेस को खोजना शुरू कर दिया है। उनकी जगह किसी नई एक्ट्रेस को कास्ट करना आसान नहीं होगा पर मैं कोशिश कर रहा हूं।’

RELATED POSTS

View all

view all