Fraud With Famous Actor : इस फेमस बॉलीवुड एक्टर के साथ 1.55 करोड़ की ठगी, 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
July 21, 2023 | by livekhabar24x7.com
मुंबई : Fraud With Famous Actor : बॉलीवुड के जाने माने एक्टर के साथ करोड़ो की धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक्टर से आरोपियों ने फिल्म निर्माण कंपनी में निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिलने का वादा कर बड़े धोखाधड़ी को अंजाम दिया है।
Fraud With Famous Actor : पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला बुधवार को प्रकाश में आया, जब ओबेरॉय के ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट’ ने तीन लोगों के खिलाफ अंधेरी पूर्व के एमआईडीसी थाने में शिकायत दायर की।
Read More : CG Fraud Case : वन विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी के साथ हुई ठगी, कंपनी ने ठेका देने के नाम पर ऐंठे 15 लाख रुपए, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
मिली जानकारी मुताबिक, एक फिल्म निर्माता सहित तीनों आरोपी, अभिनेता के कारोबारी साझेदार थे और उन्होंने (आरोपियों ने) ओबेरॉय से एक कार्यक्रम एवं फिल्म निर्माण कंपनी में रुपये निवेश करने के लिए कहा था।
अधिकारी ने कहा कि अभिनेता ने परियोजना में 1.55 करोड़ रुपये का निवेश किया, लेकिन आरोपियों ने निवेश की गई रकम का उपयोग अपने लिए किया। अधिकारी ने कहा कि अभिनेता की पत्नी भी कंपनी में साझेदार हैं।
जानकारी दी गई है कि इस सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 419 (धोखा देने के लिए किसी अन्य की पहचान का इस्तेमाल करना), 409 (आपराधिक विश्वासघात) और 34 (साझा इरादा रखने) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
RELATED POSTS
View all