Live Khabar 24x7

Pipe Burst In Mall : राजधानी के शॉपिंग मॉल में बड़ा हादसा, गर्म पानी का पाइप फटने से 4 लोगों की मौत, कई घायल

July 23, 2023 | by livekhabar24x7.com

मॉस्को : Pipe Burst In Mall : रूस की राजधानी मॉस्को के शॉपिंग मॉल में बड़ा हादसा हो गया है। गर्म पानी की पाइप फटने से करीब 4 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं इस हादसे में कई दर्जन लोग घायल हो गए हैं। मेयर सर्गेई सोबयानिन ने शनिवार को कहा कि पश्चिमी मॉस्को के एक शॉपिंग मॉल में पाइप फटने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने मरने वाले परिवारों और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की।

Pipe Burst In Mall : मेयर ने अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा कि शॉपिंग सेंटर में हुई त्रासदी ने चार लोगों की जान ले ली है। उनके परिवारों और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, पाइप फटने के बाद उबलता पानी मॉल के एक हिस्से में भर गया, जिससे कम से कम 70 लोग घायल हो गए और लगभग 20 अन्य फंस गए। बाद में एक चिकित्सा अधिकारी ने टीएएसएस को बताया कि घटना में कम से कम दस लोग जल गए थे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चार लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज

Pipe Burst In Mall : हादसे की जांच करने वाली समिति की प्रवक्ता यूलिया इवानोवा ने जानकारी दी कि जैसे ही रूसी जांच समिति अपनी जांच आगे बढ़ा रही है, समूह ने चार लोगों की मौत पर एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। वहीं, आपातकालीन सेवाओं के मुताबिक, बचाव दल ने मौके से चार शव को बरामद किया है।

RELATED POSTS

View all

view all