Stone Pelting On Kanwariyas : सावन में अराजकतत्वों की शर्मनाक करतूत, जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों पर किया पथराव, देखें वीडियो
July 23, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Stone Pelting On Kanwariyas : सावन का महीना हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना जाता है। संयोग से इस साल दो महीने का सावन आया है। ऐसे में शिव भक्तों में भारी उत्साह है। हर बार की तरह इस बार भी श्रद्धालु हर सोमवार को बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच रहे है। ऐसे में तीसरे सोमवार को बाबा के दर्शन के लिए कांवड़िया जा रहे थे, कि तभी अराजकतत्वों ने शर्मनाक करतूत को अंजाम दिया है।
कुछ समाज के अराजकतत्वों ने तीसरे सोमवार से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। वनखंडी नाथ मंदिर के पास रविवार दोपहर को अराजकतत्वों ने कांवड़ियों पर पथराव कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया है। घटना से कांवड़ियों में आक्रोश है। इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
50 की अधिक की संख्या में जुटकर किया पथराव
Stone Pettling On Kanwariyas : शहर के प्रमुख नाथ मंदिरों में शुमार वनखंडी नाथ मंदिर, जहां हर सोमवार को बड़ी संख्या में कांवड़िये पहुंचते हैं। आज जब कांवड़िये दर्शन के लिए मंदिर के पास पहुंचे तब बड़ी संख्या में लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया।
Stone Pettling On Kanwariyas : पथराव से अफरातफरी मच गई। कांवड़ियों का जत्था रुक गया। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें कुछ युवक पथराव करते दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने के बाद फोर्स के साथ पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं घटना से कांवड़ियों में आक्रोश है। वे आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
JUST IN- Stone pelting on Kanwariyas in Bareilly. Many Kanwariyas reportedly injured. Heavy Police force have reached the spot. pic.twitter.com/UV5WodWAwK
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) July 23, 2023
RELATED POSTS
View all