Live Khabar 24x7

Delhi Flood : यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, लोगों की बढ़ी मुसीबत, ट्रेनों की आवाजाही भी ठप

July 24, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Delhi Flood : देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों बाढ़ से खूब तबाही मची हुई हैं। यमुना के साथ-साथ हिंडन नदी के बढ़ते जलस्तर ने दिल्ली-एनसीआर में बाढ़ का और भी ज्यादा खतरा बढ़ा दिया है। यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। हिंडन में उफान से गाजियाबाद व नोएडा में इसके आसपास के घरों में पानी घुस गया है।

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर सोमवार सुबह खतरे से निशान 205.33 मीटर से एक मीटर से अधिक ऊपर रहा, जिसके कारण प्राधिकारियों ने ‘ओल्ड रेलवे ब्रिज’ (ओआरबी) पर रेलगाड़ियों का आवागमन रोक दिया। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ओआरबी पर रेलगाड़ियों का परिचालन यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण निलंबित कर दिया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 25 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। सीडब्ल्यूसी के आंकड़ों के मुताबिक, यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज में जल प्रवाह की दर शनिवार सुबह नौ बजे एक लाख के आंकड़े के पार चली गई और सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच दो लाख से 2.5 लाख क्यूसेक के बीच रही।

RELATED POSTS

View all

view all