Live Khabar 24x7

Suicide : फारेस्ट आफिसर की बेटी ने की आत्महत्या, 6 महीने पहले हुई थी शादी, पुलिस जांच में जुटी…

July 24, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायगढ़। Suicide : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहाँ बोईरदादर स्थित ईडन गार्डन में रहने वाली एक नव विवाहिता युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। फांसी लगाने का अज्ञात है। घटना की सूचना मिलते ही थाना चक्रधर नगर की टीम मौके पर पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार युवती की 6 महीने पहले शादी हुई थी। मृतिका स्थानीय संभ्रांत परिवार की बहू थी। मृतिका का नाम रिया पाठक पति अतीश पाठक उम्र 21 है। जो मूलत: महासमुंद बाग बाहर की रहने वाली थी। बताया जा रहा कि मृतिका के पिता भी सेवा निवृत फारेस्ट आफिसर हैं। पुलिस मामले के जांच कर रही है।

RELATED POSTS

View all

view all