Unipole Scam : मिनी यूनिपोल मामलें में महापौर एजाज ढेबर का बयान, बोले – दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
July 24, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Unipole Scam : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शहर जिला कांग्रेस की आज बैठक हुई। जिसके बाद महापौर एजाज़ ढेबर ने प्रेस वार्ता की। 30 जुलाई से शुरू होने वाले वार्डों में पदयात्रा को लेकर महापौर ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएंगे। सभी वार्डों का भ्रमण भी करेंगे, इस दौरान कुछ समस्याओं का तत्काल निवारण भी करेंगे।
Unipole Scam : मेयर ढेबर (Mayor Aijaz Dhebar) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पांच वर्षों में सीएम भूपेश बघेल ने हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई है। जिसे लेकर घर-घर जाकर जाएंगे। सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी और नगर निगम के द्वारा जनता के बीच में जाएंगे।
इस दौरान छोटी छोटी समस्याओं का त्वरित निदान होगा। राजधानी के चारों विधानसभा में कार्यक्रम होगा। जिसकी शुरुआत दक्षिण विधानसभा से शुरू की जाएगी।
Read More : Raipur Unipole Scam : यूनिपोल घोटाले को लेकर बैठक आज, नगरीय प्रशासन संचालनालय और निगम की जांच टीम सौंपेगी रिपोर्ट
महापौर ढेबर का विधायक बृजमोहन पर पलटवार
Unipole Scam : विधायक बृजमोहन अग्रवाल (MLA Brijmohan Agrawal) पर पलटवार करते हुए महापौर एजाज ढेबर ने कहा- पिछले 15 साल भाजपा की सरकार रही, रायपुर में दो-दो कद्दावर मंत्री रहे, 15 साल ये मंत्री रहे। तब तो कभी रोड चौड़ी करने की बात ही नहीं किए, मुआवजे की बात नहीं की। अब ये कहते हैं कि खुद जो 15 साल में नहीं कर पाएं हम साढ़े चार साल में कर दें।
RELATED POSTS
View all