Live Khabar 24x7

Gold-Silver Price Today : सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव, चांदी की भी चेक कर लें ताजा भाव

July 26, 2023 | by livekhabar24x7.com

Gold-Silver Latest Rates

नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today : अगर आप भी सोना या चांदी (Gold And Silver) खरीदने जा रहे हैं। तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती हैं। आज सोने के साथ चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं। कीमतों में बड़ा बदलाव दर्ज किया गया हैं। 999 शुध्दता वाला सोना आज प्रति 10 ग्राम 59 हजार से ऊपर हैं। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 74 हजार के ऊपर हैं।

Read More : Gold-Silver Price Today : सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमतों ने भी मारी छलांग, जानें 10 ग्राम गोल्ड का दाम

Gold-Silver Price Today : आधिकारिक वेबसाइट IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना मंगलवार को प्रति 10 ग्राम 59143 रुपए था, जो आज शाम 59,692 पर आ गया हैं। वहीं मंगलवार को 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 73,889 रुपए हैं, जो आज 74,520 रुपए पर आ गया हैं। इस अनुसार आज सोने के साथ चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई हैं।

जानें लेटेस्ट दाम

Gold-Silver Price Today : सोना और चांदी के ताजा भाव बताने वाली वेबसाइट ibjarates.com पर उपलब्ध जानकारी मुताबिक, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 59,453 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 54,678 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 44,769 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 34,920 रुपए, 999शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 74,520 रुपए हैं।

 

RELATED POSTS

View all

view all