PM ने राजस्थान की धरती से I.N.D.I.A पर किया हमला, बोले- ‘इंडिया नाम रखने से UPA के कुकर्म नहीं छुपेंगे’, देश की चिंता होती तो विदेश जाकर निंदा करते क्या ?
July 27, 2023 | by livekhabar24x7.com
जयपुर। इन दिनों विपक्षी दलों के गठबंधन को लेकर PM मोदी लगातार विपक्ष पर हमला बोल रहे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फिर जमकर प्रहार किया। राजस्थान दौरे पर पीएम मोदी ने कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार पर भी हमला बोला। पीएम ने कहा कि यहां कि सरकार केवल लोगों को लूटने का काम कर रही है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस केवल झूठ बोलना जानती है।
I.N.D.I.A. को लेकर PM ने कही ये बात
राजस्थान के सीकर रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि INDIA नाम का लेवल लगाकर वो अपने पुराने कारनामे को छुपाना चाहते हैं। अगर इन्हें वाकई INDIA कि फ्रिक होती तो ये विदेश में जाकर विदेशियों से भाषण दिलवाते क्या? क्या ये सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते?
पीएम ने आगे कहा कि INDIA नाम तो ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी रखा था। यूपीए के कारनाने छिपाने के लिए INDIA नाम रखा गया है। पीएम ने अपने विरोधियों के खिलाफ हुंकार भरते हुए आगे कहा कि ये वही चेहरे हैं जिन्होंने हमारे सैनिकों का हक मारा। हमारे सैनिक दशकों तक वन रैंक वन पेंशन मांगते रहे लेकिन इन्होंने नहीं दिया।
RELATED POSTS
View all