CG Accident : रफ्तार के कहर ने ले ली जान, ट्रक के नीचे घुस गई अनियंत्रित बाइक, दो युवकों की मौत
July 27, 2023 | by livekhabar24x7.com
बलरामपुर। CG Accident : जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ हैं। यहां नेशनल हाइवे क्रमांक 343 में सेमरसोत स्थित मोड़ पर अनियंत्रित बाइक ट्रक के नीचे घुस गई। जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना के वक्त उन्हें गंभीर चोटें आई थी। जिसके बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर के शंकरगढ़ निवासी देवसाय (19) व ग्राम डीपाडीह खुर्द निवासी संदीप टोप्पो (20) बाइक से बलरामपुर की ओर आ रहे थे। दोनों अंबिकापुर-रामानुजगंज नेशनल हाइवे क्रमांक 343 में सेमरसोत के खतरनाक मोड़ के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक को अचानक देखकर अनियंत्रित होकर गिर पड़े। दोनों बाइक सहित करीब 30 फीट तक घिसटते हुए ट्रक के नीचे घुस गए।
RELATED POSTS
View all