Live Khabar 24x7

CG Weather Alert : प्रदेश के इन इलाकों में अगले 5 दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

July 30, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर : CG Weather Alert : सावन महीने में लोगों को बारिश का इंतजार है। रुक-रुक होकर बारिश से होने वाली उमस से लोग परेशान है। जिससे लोगों को अब राहत मिलने जा रही है। छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा होगी।

CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर क्षेत्रों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया हैं। राज्य में अब से अच्छी बारिश होने की आशंका हैं। 1 जून से 29 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में 487 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 11 फीसद कम है। रायपुर जिले में 634.7 मिमी वर्षा हुई है,जो सामान्य से 29 फीसद ज्यादा है। प्रदेश में अब वर्षा की स्थिति सुधरेगी।

Read More : CG Weather Alert : प्रदेश के राजधानी समेत इन क्षेत्रों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

राजधानी में पिछले दिनों काफी तेज वर्षा हुई है। जिससे जलजमाव जैसे परिस्थितियां भी बनी। जिसके चलते आज नगर निगम ने दो इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है। वहीं कई इलाकों में अभी भी बारिश से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।

CG Weather Alert : मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर ओडिसा और उससे लगे तटीय पश्चिम बंगाल के उपर स्थित है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

RELATED POSTS

View all

view all