Live Khabar 24x7

Teacher Recruitment : इस स्कूल में शिक्षकों के पदों पर निकली भर्ती, वाक इन इंटरव्यू के जरिए होगा चयन, जानें डिटेल्स…

July 31, 2023 | by livekhabar24x7.com

नारायणपुर। Teacher Recruitment : जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय प्रतियोगिता परीक्षा के पूर्व तैयारी के लिए विशेष कोचिंग के लिए शिक्षकों की नियुक्त अस्थाई रूप से वाक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जानकारी दी है कि जनपद पंचायत कार्यालय ओरछा स्थान नारायणपुर के डीएमएफ शाखा एवं साक्षात्कार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ओरछा के उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।

वाक इन इंटरव्यू के माध्यम से शिक्षकों की भर्ती हेतु 4 अगस्त को पूर्वान्ह 10.30 बजे से जनपद पंचायत कार्यालय ओरछा के लिंक कार्यालय नारायणपुर में उपस्थित होकर अपने प्रमाण पत्रों और अभिलेखों का सत्यापन करा सकते हैं। अतिथि शिक्षकों की न्यूनतम योग्यता प्रथम श्रेणी में बीएससी गणित या विज्ञान विशय में स्नातक होना अनिवार्य होगा।

RELATED POSTS

View all

view all