Live Khabar 24x7

Stock Market Today : मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 92.90 अंकों का उछाल

August 1, 2023 | by livekhabar24x7.com

मुंबई। Stock Market Today : 1 अगस्त को शेयर बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले और मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह 10 बजे करीब, BSE सेंसेक्स 92.90 अंकों की बढ़त के साथ 66,620.57 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 29 अंकों की बढ़त के साथ 19,782.85 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। बाजार में कारोबार शुरू होने के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की कमजोरी के साथ 82.32 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

मंगलवार के शुरुआती सौदों में एशिया-प्रशांत बाजारों में भी तेजी आई, निक्केई 225 (Nikkei 225), टोपिक्स (Topix), कोस्पी (Kospi) और एसएंडपी 200 सूचकांकों में 0.6 प्रतिशत तक की बढ़त हुई। कमोडिटी बाजार में, ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें क्रमशः 0.6 प्रतिशत बढ़कर 85 डॉलर प्रति बैरल और 81 डॉलर प्रति बैरल हो गईं।

RELATED POSTS

View all

view all