Live Khabar 24x7

Smuggler Arrested : पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 3 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त…

August 1, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

राजनांदगांव। Smuggler Arrested : छत्तीसगढ़ पुलिस इन दिनों नशेड़ियों और नशीली सामग्रियों के तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही हैं इसी बीच राजनांदगांव पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया हैं। तस्कर ग्राहकों की तालाश कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी के पास से 3 किलो 20 ग्राम गांजा बरामद किया।

मिली जानकारी के अनुसार अंबागढ़ चौकी थाना प्रभारी नगर निरीक्षक बृजेश सिन्हा के नेतृत्व में स्टॉफ को मुखबीर की सूचना पर छुरियाडोंगरी गांव में पहुंचकर आरोपी पर कार्रवाई की। आरोपी रामसिंह 45 वर्ष घटनास्थल ग्राम छुरियाडोंगरी चौक पर काला रंग के बैग में 2 कपड़े की गठरी में 3 किलो 20 ग्राम गांजा अवैध रूप से बिक्री करने ग्राहक का इंतजार कर रहा था, जिसे पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट धारा (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की।

RELATED POSTS

View all

view all