CG News : छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, IFS के प्रभार में हुआ बदलाव, तो इन IAS को मिली नई जिम्मेदारी
August 1, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ में आज बड़ी प्रशासनिक सर्जरी देखने को मिली है। राज्य शासन ने आज कई IFS के प्रभार में बदलाव किया है। वहीं IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके लिए आदेश जारी किया गया है। सबसे पहले आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारीयों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है।
सीनियर IAS के प्रभार में बदलाव किया गया है। सुब्रत साहू को ACS PWD का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। भुवनेश यादव, सचिव वाणिज्य एवं उद्योग। भीम सिंह, सीईओ, राज्य ग्रामीण सड़क विकास की जिम्मेदारी दी गई है ।
CG News : जिसके बाद छत्तीसगढ़ कैडर के 1993 बैच के IFS आलोक कटियार को नई जिम्मेदारी दी गई। राज्य शासन ने उन्हें छग राज्य ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर PWD के सचिव की जिम्मेदारी दी है।
Read More : CG News : छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक PCCF बने IFS व्ही श्रीनिवास राव, आदेश जारी
नए प्रभार के साथ छत्तीसगढ़ कैडर के 1993 बैच के आईएफएस अधिकारी आलोक कटियार को जल जीवन मिशन के कार्य में तेज़ी के कारण उन्हें एक और बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है। उनके पास क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की भी जिम्मेदारी है।
CG News : वहीं सरकार ने 2010 बैच IAS जय प्रकाश मौर्य की छुट्टी को मंजूरी दी है। JP मोइरी ने 24 जुलाई से 14 अगस्त तक के लिए छुट्टी का आवेदन किया है। जिसके बाद प्रभार में फेरबदल करते हुए आज मौर्य के मिली विभागों की जिम्मेदारी IAS चंद्रकांत वर्मा को सौंपी गई हैं।
Read More : CG News : CM बघेल ने ली IG और DIG की बैठक, जुआ-सट्टा और ऑनलाइन गेमिंग पर कड़ाई से रोक लगाने के दिए निर्देश
ज्य सरकार ने हेल्थ डायरेक्टर और कमिश्नर चिकित्सा शिक्षा का प्रभार IAS चंद्रकांत वर्मा को सौंपी गई हैं। उनके पास खाड़ी, माटीकला बोर्ड सहित अन्य बोर्ड का अतिरिक्त चार्ज हैं। अब चंद्रकांत वर्मा को आयुक्त चिकित्सा शिक्षा व डायरेक्टर हेल्थ जेपी मौर्या के अवकाश में जाने की वजह से स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा दिया गया है।
बता दें कि मौर्य विशेष सचिव हैं। उनके पास खनिज संसाधन विभाग का स्वततंत्र प्रभार था। साथ ही आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा एवं संचालक अतिरिक्त प्रभार उनके पास था। वर्मा मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन प्रबंध संचालक हैं।
गौरतलब है कि र्मोर्या कोयला घोटाले में गिरफ्तार IAS रानू साहू के पति हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने 20 जुलाई को उनके सरकारी आवास पर छापा मारा था और उसके अगले दिन रानू साहू को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल रानू साहू जेल में हैं।
RELATED POSTS
View all