Live Khabar 24x7

Flood In Himachal : बुलेटप्रूफ गाड़ी छोड़ नितिन गडकरी ने टैक्सी में किया सफर, ऊबड-खाबड़ रास्ते में 9 जगह रुका काफिला

August 2, 2023 | by livekhabar24x7.com

कुल्लू। Flood In Himachal : हिमाचल प्रदेश में बारिश अपना तांडव दिखा रहा हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल का दौरा किया। केंद्रीय मंत्री ने भुंतर हवाई अड्डा से मनाली तक बुलेटप्रूफ गाड़ी को छोड़ टैक्सी में सफर किया। टैक्सी में बैठकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ऊबड-खाबड़ रास्ते में हिचकोले खाते हुए मनाली तक का सफर किया।

टैक्सी में आगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बैठे। बीच वाली सीट पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य तथा पीछे एनएचएआइ के वरिष्ठ अधिकारियों को बैठाया गया। उन्होंने भुंतर हवाई अड्डा से मनाली राइट बैंक होते हुए गए और वाया लेफ्ट बैंक होते हुए भुंतर तक का 95 किलोमीटर सफर पीली प्लेट वाली टैक्सी में सफर किया।

ब्यास नदी में आई बाढ़ से कीरतपुर-मनाली फोरलेन को हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कुल्लू से मनाली तक नौ जगह रुके। नुकसान को देखा और प्रभावितों से बात भी की। बाढ़ से हुई तबाही को देखकर व प्रभावितों का दर्द सुनकर केंद्रीय मंत्री भी भावुक हो गए।

RELATED POSTS

View all

view all