Live Khabar 24x7

CG Weather Update : प्रदेश के इन जिलों में बाढ़ की संभावना, बिलासपुर और दुर्ग समेत कई क्षेत्रों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 2, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में भारी भारिश होने की आशंका हैं। वहीं कुछ जिलों में बाढ़ जैसे हालत होने की संभावना जताई गई हैं। प्रदेश के कई शहरों में सुबह धूप निकली तो राजधानी में काले बादल छाए रहे। आने वाले दिनों में लगभग सभी जिलों में भारी बारिश होने को लेकर मौसम विभाग ने संभवना जताई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, बलरामपुर 100 मिमी, सूरजपुर 90 मिमी, सरगुजा 88.8 मिमी, महासमुंद 88 मिमी, कोरिया 66.2 मिमी, रायपुर 66.1 मिमी बारिश हुई हैं। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो बलरामपुर में 28.8 डिग्री रहा। बुधवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से अति वर्षा और बिजली गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

CG Weather Update : राजधानी में दिन भर काले बदल छाए रहे, कुछ जगहों पर बूंदा-बांदी भी हुई हैं। सड़कों का हाल भी बेहाल नजर आया है। शहर के अधिकतम इलाकों में जलजमाव जैसे हालत बने। अब आने वाले दिनों में हालात बेहतर रखने ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर करने के जरुरत हैं।

Read More : CG Weather Update : राजधानी समेत इन जिलों में जमकर होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

अगले दो दिनों के अलर्ट जारी

CG Weather Update : मौसम विभाग ने 3 अगस्त सुबह 8:30 बजे तक के लिए रायगढ़, कोरबा और सरगुजा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। एक दो स्थानों में बाढ़ को लेकर की संभावना जताई गई है। वही कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंड्रा, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर, रायपुर तथा बलोदा बाजार जिलों में एक दो स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश होने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं।

जिसके बाद राज्य के दुर्ग, कबीरधाम, महासमुंद और राजनांदगांव जिले में भारी बारिश होने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया हैं।

जिसके बाद अगले दिन यानी 4 अगस्त की सुबह 8:30 बजे तक के लिए प्रदेश के कोरिया, सूरजपुर और पेंड्रा जिलों में भारी से अतिभारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं। साथ ही IMD रायपुर ने बिलासपुर, कोरबा और मुंगेली जिलों में भारी बारिश होने के लिए येलो अलर्ट जारी किया हैं।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all