Horoscope Today 3 Aug 2023 : आज इन राशिवालों को अपने स्वास्थ्य का रखना होगा विशेष ध्यान, मुश्किलों का करना पड़ सकता हैं सामना, पढ़े अपना राशिफल
August 3, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Horoscope Today 3 Aug 2023 : आज यानी 3 अगस्त दिन गुरुवार को श्रावन ‘अधिक’ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। राशिफल की बात करें तो आज का दिन कई राशिवालों के लिए अच्छा साबित होने वाला हैं। वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की है। पढ़े सभी राशि का हाल…
मेष राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
वृषभ राशि- कोर्ट- कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य में परेशानी रहेगी। आप के भी सीने में परेशानी हो सकती है। व्यावसायिक उथल- पुथल होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। नीली वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- अपमानित होने का भय सताएगा। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। कालीजी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- चोट- चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम- संतान की स्थिति लगभग ठीक। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।
सिंह राशि- अपनो के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। नीली वस्तु का दान करें।
कन्या राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा। पैरों में चोट- चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि- मानसिक स्थिति थोड़ी खराब रहेगी। एग्रेशन में आकर कोई काम नहीं करिएगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू- तू, मैं- मैं के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम खासकर मानसिक। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। मित्र व संबंधियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं।
धनु राशि- व्यावसायिक असफलता का सामना करना पड़ेगा। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- पूंजी का निवेश बिल्कुल न करें। धन- हानि का संकेत है। कुटुंब से न उलझें। प्रेम में तू- तू, मैं- मैं संभव है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- ऊर्जा का स्तर घटता- बढ़ता रहेगा जिससे आप अपने आप को अच्छा महसूस नहीं करा पाएंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान लगभग ठीक है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
मीन राशि- आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे आगामी समय में आपको व्यापार आदि क्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज आप कोई नया बड़ा काम भी शुरू कर सकते हैं।
RELATED POSTS
View all