Live Khabar 24x7

Parliament Monsoon Sesssion : मानसून सत्र के 12वें दिन भी मणिपुर मुद्दे पर हंगामा जारी, लोकसभा में अंतर-सेवा संगठन विधेयक, 2023 पास, राज्यसभा 7 अगस्त तक के लिए स्थगित

August 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Parliament Monsoon Sesssion : सांसद के मानसून सत्र का 12 वां दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और मनिकम टैगोर ने चीन के साथ सीमा स्थिति और मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

Parliament Monsoon Sesssion : इसके अलावा राजद सांसद मनोज झा और आप सांसद राघव चंदा ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।

राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार (7 अगस्त) सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई। ट्रेजरी बेंच राजस्थान और और विपक्षी दल मणिपुर हिंसा में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर चर्चा करने की अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसे लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद कार्यवाही को सोमवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

Read More : Parliament Monsoon Session : संसद के 8वें दिन भी गरमाया मणिपुर का मुद्दा, विपक्षी दलों ने जमकर किया हंगामा, दोनों सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

अंतर-सेवा संगठन (कमांड, नियंत्रण और अनुशासन) विधेयक, 2023 पास

Parliament Monsoon Sesssion : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में अंतर-सेवा संगठन (कमांड, नियंत्रण और अनुशासन) विधेयक, 2023 पेश किया। बिल को निचले सदन से मंजूरी भी मिल गई। विधेयक पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि यह विधेयक हमारी सशस्त्र सेनाओं के तीनों अंगों में एकीकरण और एकजुटता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे एकजुट और एकीकृत तरीके से भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे।

मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि यह विधेयक सैन्य सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस विधेयक में कोई अतिरिक्त वित्तीय निहितार्थ शामिल नहीं है।

Parliament Monsoon Sesssion : राजधानी दिल्ली में अधिकारियों की नियुक्ति औैर स्थानांतरण मामले में उपराज्यपाल के फैसले को अंतिम माने जाने वाले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित हो गया। विधेयक पर हुई चाढ़े चार घंटे की चर्चा का जवाब देते हुए गृह मंत्री ने विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाए थे।

RELATED POSTS

View all

view all