Live Khabar 24x7

SP Transfer : हिंसा के दिन छुट्टी पर थे SP, अब नरेंद्र बिजारनिया को मिला कमान, रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों के 200 से अधिक झुग्गियों पर चला बुलडोजर

August 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। SP Transfer : हरियाणा में VHP ने 31 जुलाई को बृजमंडल शोभायात्रा निकाल गई। इस दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प शुरू हो गई। फिलहाल एक्शन फ़ोर्स के चलते स्थिति काबू में नजर आ रही है। अब तक 5 जिलों में 93 FIR दर्ज की गई हैं और 176 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं हिंसा के पहले छुट्टी लेने वाले SP वरुण सिंगला का भी तबादला कर दिया गया ही। जिसके बाद अब जिले के नए SP नरेंद्र बिजारनिया होंगे।

एक आधिकारिक आदेश में शुक्रवार को कहा गया कि नूंह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, जो जिले में सांप्रदायिक झड़पें भड़कने के समय छुट्टी पर थे उनका तबादला कर दिया गया है। सिंगला को भिवानी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) टी वी एस एन प्रसाद द्वारा 3 अगस्त को जारी एक सरकारी आदेश के अनुसार, नरेंद्र बिजारनिया जो सिंगला की अनुपस्थिति में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे नूंह के नए एसपी होंगे।

रोहिंग्याओं और घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन

SP Transfer : शुरूआती जांच के बाद पुलिस ने नूंह में रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने तावडू रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया है। जांच में सामने आया है कि ये लोग हिंसा में शामिल थे। इन रोहिंग्याओं ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था।

शुरुआती जांच में ये लोग हिंसा में शामिल पाए गए। पुलिस ने बुलडोजर से 200 से ज्यादा झुग्गियों को गिरा दिया। बुलडोजर का एक्शन करीब 4 घंटे तक चला। जानकारी के मुताबिक, इन झुग्गियों में बांग्लादेश के काफी लोग अवैध तरीके से रह रहे हैं, जिनमें से कई हिंसा में शामिल थे।

SP Transfer : गौरतलब है कि विश्व हिंदू परिषद के जुलूस को रोकने की कोशिश को लेकर सोमवार (31 जुलाई) नूंह में हिंसक झड़पें भड़कीं जो पिछले कुछ दिनों में गुरुग्राम तक फैल गईं। हिंसा में दो होम गार्ड और एक मौलवी समेत छह लोगों की मौत हो गई।

 

RELATED POSTS

View all

view all