Live Khabar 24x7

मोदी कैबिनट में लिया गया बड़ा फैसला, त्यौहारी सीजन में रेल यात्रियों को मिलेगी विशेष सुविधा, चलाए जाएंगे 7 हजार से भी अधिक ट्रेनें

October 24, 2024 | by Nitesh Sharma

4

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं। दरअसल यात्रियों के लिए सात हजार दिवाली और छठ स्पेशल ट्रेनें चलाए जाएंगे। गुरुवार को कैबिनेट बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी गई। केंद्रीय रेल और सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस फैसले से रोज दो लाख यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इसके अलावा बैठक में दो बड़ी रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली रेल परियोजना के तहत अमरावती के लिए एक रेलवे लाइन को मंजूरी दी गई है। इसके लिए कृष्णा नदी पर 3.2 किमी लंबा नया रेलवे पुल बनाया जाएगा। यह अमरावती को हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता और नागपुर से जोड़ेगा।

इसके साथ ही उत्तर बिहार को उत्तर पूर्वी राज्यों से जोड़ने के लिए नरकटियागंज – रक्सौल – सीतामढ़ी- दरभंगा और सीतामढी – मुजफ्फरपुर रेलवे लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा। 4553 करोड़ रुपये की लागत से 256 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन का दोहरीकरण होने से उत्तर प्रदेश और उत्तर बिहार को फायदा होगा।

हाल ही में त्योहार को देखते हुए उत्तर रेलवे ने ही 3050 विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की थी। इनमें से अधिकांश ट्रेनें ऐसी हैं जो उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों की ओर दौड़ेंगीं। इस बार चलाई जा रहीं ट्रेनें पिछले साल के मुकाबले 172 फीसदी ज्यादा हैं। उत्तर रेलवे ने पिछले साल 1082 विशेष ट्रेनें चलाई थीं।

RELATED POSTS

View all

view all