Live Khabar 24x7

निर्माणाधीन इमारत ढही, मलबे में दबे कई लोग, राहत-बचाव कार्य जारी

October 22, 2024 | by Nitesh Sharma

0

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

बेंगलुरु। कर्णाटक के बेंगलुरु में भरी बारिश के चलते एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई है। मलबे के नीचे कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। यह घटना बेंगलुरु पूर्व के होरमावु अगरा इलाके में हुई और मजदूरों की तलाश के लिए आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गई हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम को भारी बारिश के बीच इमारत ढह गई। इसमें 17 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। इमारत ढहने के बाद आग लग गई। हादसे की सूचना पर तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बंगलूरू ग्रामीण इलाके में मंगलवार सुबह तक 176 एमएम बारिश हो चुकी है। वहीं बंगलूरू शहरी इलाके में 157 एमएम बारिश हुई है। भारी बारिश के चलते बंगलूरू में उड़ान सेवाएं भी प्रभावित हुईं। सोमवार रात को 20 से ज्यादा उड़ान सेवाओं में देरी हुई। दिल्ली से जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट और इंडिगो की चार उड़ान सेवाओं को भारी बारिश के चलते चेन्नई डायवर्ट किया गया। वहीं भारी बारिश और जलभराव के चलते शहर के स्कूल बंद रखे गए हैं।

RELATED POSTS

View all

view all