IPL शुरू होने से एक दिन पहले माही फैंस को लगा झटका, ऋतुराज गायकवाड़ होंगे CSK के नए कप्तान
March 21, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। कल से आईपीएल 2024 की शुरूआत होने वाली हैं। इससे पहले येलो आर्मी यानी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस को बड़ा झटका लगा हैं। दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव किया है। महेंद्र सिंह धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। उन्हें आईपीएल के आगाज से ठीक पहले यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Read More : IPL से पहले इस बल्लेबाज ने किया संन्यास की घोषणा, परिवार को याद कर हुए भावुक
इसकी जानकारी आईपीएल के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी गई। सीएसके अपना पहला मुकाबला आरसीबी के खिलाफ शुक्रवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। धोनी के नेतृत्व में टीम ने पिछले सीजन में गुजरात जाएंट्स को फाइनल मैच में करारी शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया था।

RELATED POSTS
View all