14 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 3 लोगों की जलकर मौत, मचा हड़कंप…
October 16, 2024 | by Nitesh Sharma
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में 14 मंजिला आवासीय इमारत में बुधवार की सुबह आग लग जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब आठ बजे अंधेरी इलाके में ‘लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स’ के ‘फोर्थ क्रॉस रोड’ पर स्थित ‘रिया पैलेस बिल्डिंग’ की 10वीं मंजिल पर एक फ्लैट में लगी।
Read More : Raipur Fire : बंक क्लास कैफे में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से हुआ हादसा, मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी
बताया गया कि आग लगने की घटना में घायल तीन लोगों को कूपर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत लाया हुआ घोषित कर दिया। नगर निकाय के अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान चंद्रप्रकाश सोनी (74), कांता सोनी (74) और पेलुबेटा (42) के रूप में हुई है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे तक आग बुझा ली गई। अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अब तक ज्ञात नहीं है।
RELATED POSTS
View all
