Live Khabar 24x7

ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग, चपेट में आई चार दुकानें, करोड़ों का हुआ नुकसान

November 2, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Breaking

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी रोड स्थित एक ज्वेलर्स में आधी रात आग लगने से अफरातफरी मच गई। आगजनी देर रात 1 बजे के बाद की है इस वजह से दुकानें बंद हो चुकी थी अन्यथा बड़ी जन हानि हो सकती थी।

 

जानकारी के अनुसार घटना एचडीएफसी बैंक के पास स्थित नाकोड़ा ज्वेलर्स की बताई जा रही है। कल अवकाश होने की वजह से दुकान जल्द बंद कर दिया गया था। लोगों की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया।आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।

RELATED POSTS

View all

view all